मुसीबत में आई ‘आप’, किंगरा ने लगाए कई संगीन इल्ज़ाम

0
आप

अरविंद केजरीवाल की मुसीबतों का सिलसिला थमता नज़र नहीं आ रहा है। आप के पूर्व नेता हरदीप सिंह किंगरा ने पार्टी के बड़े नेता संजय सिंह और रणनीतिकार दुर्गेश पाठक पर पैसों के हेरफेर का आरोप लगाया है। हरदीप सिंह ने हाल ही में आप से इस्तीफा दिया है।

पार्टी पहले ही पूर्व मंत्री संदीप कुमार के सेक्स सीडी सामने आने से मुश्किलों में है अब हरदीप के इस आरोप से आप पर संकट और ज़्यादा गहराता नज़र आ रहा है। ऑडियो क्लिप का हवाला देते हुए कहा, ‘आप के बड़े नेता संजय सिंह ने पैसों का हेरफेर किया है। रैली के दौरान इकट्ठा किए गए पैसे संजय ने हड़प लिए।’ साथ ही उन्होने दुर्गेश पाठक पर आरोप लगते हुए यह भी कहा कि वो मिलने के लिए पैसों की मांग करते हैं।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी में शामिल होने की खबरों का कुमार विश्वास ने किया खंडन

गुरुवार को एक प्रेस कोन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए किंगरा ने बताया कि दुर्गेश पाठक से मिलने के लिए हर महीने 5 लाख रूपये लिए जाते थे। उन्होने कहा, ‘ऑडियो क्लिप में अंबरीश नाम का शख्स दुर्गेश पाठक से मिलने वालों से हर महीने पांच लाख की मांग करते थे।’

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर : बुजुर्गों ने खोली पत्थरबाजों की पोल, कहा समझाने पर पीटते हैं पत्थरबाज
आप
फोटो साभार

उन्होंने कहा, ‘लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के 27 खाते खोले गए। इन सभी खातों में गड़बड़ी की गई। सुच्चा सिंह ने स्टेट लेवल पर कोई अकाउंट ऐक्टिवेट नहीं किया न ही प्रयोग किया।’

इसे भी पढ़िए :  न्‍यूज चैनल के ओपिनियन पोल में AAP की हार पर बिफरे आशुतोष, बोले- क्‍या 11 मार्च को माफी मांगेंगे?

किंगरा ने कहा ‘दुर्गेश पाठक के चहेतों ने चार अकाउंट ऐक्टिवेट किए। दिल्ली के सूबेदार जहां-जहां थे जैसे लुधियाना, जालंधर वहां खाते ऐक्टिवेट किए गए। भगवंत मान के सहयोगी को इन खातों को ऐक्टिवेट करने का अधिकार दिया गया।’