एप्पल ने पेश किया ‘आईफोन-एक्स’

0

आईफोन की दसवीं सालगिरह पर एपल कंपनी ने यूजर्स को एक नायाब तोहफा दिया है। कंपनी ने इस दौरान एपल वॉच, एपल टीवी 4के, आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस और आईफोन 10 लॉन्च किया।

इन सभी प्रोडक्ट्स में आईफोन 10 एक बेहद शानदार फीचर्स के साथ यूजर को मिलने वाला है। एपल की ओर से सीईओ टिम कुक ने यह दावा किया है कि जिस तरह तकनीक की दुनिया में आईफोन ने तहलका मचाया था ठीक उसी तरह से एक दशक बाद आईफोन 10 भी एक मिसाल कायम करेगा।

इसे भी पढ़िए :  मात्र 1,599 रुपये में खरीदें नोकिया का यह फोन

आईफोन 10 में कंपनी ने शानदार फेसआईडी फीचर दिया है। इस फीचर की मदद से किसी तरह के अनलॉक सिस्टम की जरुरत नहीं होगी। फेसआईडी अंधेरे में भी अपने यूजर के चेहरे को स्कैन करके बिना देर किए फोन अनलॉक कर देती है।

इसे भी पढ़िए :  इंतजार खत्म! मुकेश अंबानी नेे लॉन्च किया रिलायंस जियो 4G, क्यों सबसे अलग है ये फोन ?

इस फीचर के अलावा इस फोन में बेहद शानदार 12 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। इसमें सुपर रेटिना डिस्प्ले तकनीक वाली 5.8 इंच डिस्प्ले दी गई है। इन सभी फीचर्स के अलावा आईफोन 10 वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

इसे भी पढ़िए :  पोकेमॉन गो का भारतीय संस्करण- जानिए क्या है खास

Click here to read more>>
Source: aaj tak