Emojis का रंग क्यों होता है पीला, जानिए इसके पीछे की कहानी

0
स्मार्टफोन या सोशल नेटवर्किंग साइट

स्मार्टफोन या सोशल नेटवर्किंग साइट में चैटिंग करना सभी को पसंद होता है। फेसबुक, व्हाट्सएप, हाइक, मैसेंजर आदि पर चैटिंग के दौरान यूजर्स शब्दों से ज्यादा इमोजीज का इस्तेमाल करने लगे हैं। वर्तमान समय की बात करे तो  सोशल मैसेजिंग साइट्स पर इमोजी और स्माइलीज काफी लोकप्रिय हैं।

इसे भी पढ़िए :  इंटेक्स ने लॉन्च किया 4G स्मार्टफोन, जिसकी कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

व्हाट्सएप पर अभी करीब 800 से ज्यादा इमोजी उपलब्ध हैं। क्या आपने कभी यह जानने का प्रयास किया हैं, कि इमोजीज का कलर पीला (yellow) क्यों होता है?  इसका कोई निश्चित उत्तर नहीं है। इसके पीछे कई कारण बताए जाते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इमोजी का रंग व्यक्ति के स्कीन टोन (skin tone) से मिलता-जुलता बनाया गया है। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि हंसता और खिलता हुआ चेहरा पीला लगता है, इसलिए इमोजीज का रंग पीला होता है। सिर्फ ये ही नहीं बल्कि स्टीकर्स और गुब्बारे वाले आइकन्स का रंग भी पीला ही होता है। यह रंग खुशी का प्रतीक होता है। वहीं, ऐसा भी तर्क दिया गया था कि हंसता हुआ चेहरा पीले बैकग्राउंड पर ज्यादा बेहतर दिखता है।

इसे भी पढ़िए :  251 रुपये वाले फोन के लिए अगर आपने रजिस्ट्रेशन कराया है तो ये खबर आपके लिए है!

Click here to read more>>
Source: Dainik Jagran