इंटेक्स ने लॉन्च किया 4G स्मार्टफोन, जिसकी कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

0
फोन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अब लोगों को मिलगा सिर्फ 3,333 रुपये में सस्ता 4G स्मार्टफोन। इंटेक्स ने लॉन्च किया Aqua Power E4 जो है सबसे सस्ता और टीकाऊ फोन। इसके लिए कंपनी की वेबसाइट पर प्री रैजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुका है और शुक्रवार से इसकी बिक्री होगी।

इसे भी पढ़िए :  अब आपका स्मार्टफोन करेगा टोकन का काम, जल्द ही दिल्ली मेट्रो में कर सकेंगे इस्तेमाल

ई-कॉमर्स वेबसाइट शॉप क्लूज पर प्री रैजिस्ट्रेशन करने पर 100 रुपये की छूट भी मिलेगी। यानी इसे 3,233 रुपये में भी ले सकते हैं। इसकी दूसरी खासियत यह है कि इसमें एक इनबिल्ट SOS फीचर दिया गया है जिसे यूज करते हुए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को जानकारी दी जा सकती है। इसके लिए तीन सेकंड्स तक वॉल्यूम अप और डाउन प्रेस करना होगा।

इसे भी पढ़िए :  अब iPhone 7 Plus में लगी आग, देखें वायरल वीडियो

4 इंच की टीएफटी डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो दिया गया है और 1GHz का क्वॉड कोर प्रोसेसर है। इसमें 1GB रैम के साथ 8GB की इंटरनल मेमोरी भी दी गई है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा कर 32GB तक किया जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  इंटेक्स लाया 700 रु से 1500 रु तक का 4G फोन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse