जापान-जर्मनी को पीछे छोड़ भारत बनेगा विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: HSBC

0
भारत (फ़ाइल पिक्चर )

जापान-जर्मनी को पीछे छोड़ भारत अगले 10 सालों में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। एचएसबीसी के अर्थशास्त्री ने कहा, ‘‘अगले दस साल में भारत डॉलर के सांकेतिक आधार पर जर्मनी और जापान को पीछे छोड़ विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। खरीद क्षमता के आधार पर यह और पहले हो जाएगा।’’

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: भारत को एक और झटका, विश्व बैंक के बाद IMF ने भी विकास दर का अनुमान घटाया

ब्रिटेन के बैंक एचएसबीसी बैंक ने आबादी और वृहद स्थिरता को देश की मुख्य ताकत बताया। उसके अनुमान के अनुसार, भारत 2028 तक सात हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। यह छह हजार अरब डॉलर के जर्मनी और पांच हजार अरब डॉलर के जापान की तुलना में अधिक होगा। वित्त वर्ष 2016-17 में भारत 2300 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था रहा है और विश्व में यह पांचवें स्थान पर काबिज है।

इसे भी पढ़िए :  देश के सबसे भ्रष्ट राज्यों में अव्वल नंबर पर है कर्नाटक, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Click here to read more>>
Source: Jansatta