अब PAN, मोबाइल नंबर के बाद ड्राइविंग लाइसेंस भी होगा आधार से लिंक

0
पैन कार्ड (फ़ाइल पिक्चर)

केंद्र सरकार अब आपके ड्राइविंग लाइसेंस को भी आधार से लिंक करने की तैयारी में है। जी हां मोबाइल नंबर और पैन कार्ड को पहले ही आधार से लिंक करने को अनिवार्य कर दिया गया है। इस कड़ी में अगला नंबर अब ड्राइविंग लाइसेंस का है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर ने एक कार्यक्रम में शुक्रवार को कहा कि हम ड्राइविंग लाइसेंस को भी आधार से लिंक करने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में उन्होंने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी बात की है।

इसे भी पढ़िए :  रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर, अब सफर में आईडी प्रूफ जरूरी नहीं

डिजीटल हरियाणा समिट 2017 कार्यक्रम में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हमने मनी लॉन्ड्रिंग रोकने के लिए पैन को आधार कार्ड से लिंक किया। अगर ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से जोड़ दिया जाता है, तो इससे डुप्लीकेट लाइसेंस की संख्या पर लगाम कसने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि आधार फि‍जीकल नहीं बल्कि आपकी डिजिटल आइडेंटिटी है। डिजिटल गवर्नेंस अच्छा शासन होता है। डिजिटल डिलेवरी सबसे फास्‍ट होती है।

इसे भी पढ़िए :  एक जुलाई से IT रिटर्न भरने के लिए आधार-PAN जोड़ना जरूरी-CBDT

Click here to read more>>
Source: zee news