पेटीएम अब बिना इंटरनेट के भी कर सकेंगे

0
पेटीएम

अब आप बिना इंटरनेट और स्मार्टफोन के पेटीएम सर्विसेज का फायदा भी उठा सकते हैं। पेटीएम ने इस फ़ीचर के इस्तेमाल के लिए एक टोल फ्री नंबर- 1800 1800 1234 लॉन्च किया है। पिन सेट करने के लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इस टोल फ्री नंबर पर कॉल करना होगा। इस नंबर पर कॉल करने से आपको एक वॉयस मेसेज सुनाई देगा जिसमें पिन सेट करने के लिए आपको वापस कॉल किए जाने की बात होगी।इसके बाद, कॉल कर आप पेमेंट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  व्हॉट्सऐप लाया ट्विटर जैसा फीचर, क्या आपने देखा ?

जिसे भी पैसे भेजने हैं उसका फोन नंबर टाइप करें, इसके बाद अमाउंट डालें और फिर पिन डालकर पेमेंट का प्रोसेस पूरा करें। ऐसा करते ही प्रोसेस पूरा हो जाएगा और जिसे पैसा भेजा है उसे मिल जाएगा। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी स्मार्टफोन या पेटीएम ऐप या इंटरनेट कनेक्शन की भी जरूरत नहीं होगी।

इसे भी पढ़िए :  अब घर बैठे मंगाए रिलांयस जियो का सिम