इन कमांडो के आगे आतंकवादियों की खेर नहीं

0
सेना
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कश्मीर घाटी में आतंकी हमले इतने ज्यादा बढ़ चुके है, कि अब हर कोई चाहता है कि हमारी तरफ उन्हें ऐसा जवाब दिया जाए जिससे उनकी रूह कांप जाए।इसी को ध्यान में रखते हुए सरकारी संस्थानों और सुरक्षाकर्मियों पर लगातार हो रहे आत्मघाती हमलों से निपटने के लिए 200 कमांडोज को तैयार किया जा रहा है। ये सभी कमांडोज जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान हैं जिन्हें स्पेशल ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि वे इन हमलावरों से निपट सकें।

इसे भी पढ़िए :  पाक ने फिर बोला झूठ, कहा – ‘मार गिराए 8 भारतीय सैनिक, एक को जिंदा पकड़ा’

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के लेथपोरा स्थित कमांडो ट्रेनिंग सेंटर में इन कमांडोज को पूर्व पुलिस अधिकारी और कई दूसरी एजेंसियों के एक्सपर्ट्स सशक्त और बेहद कठिन ट्रेनिंग दे रहे हैं। ये सभी जवान एक सप्ताह पहले ही जम्मू कश्मीर पुलिस सर्विस में शामिल हुए हैं। 14 दिसंबर को इनकी पासिंग आउट परेड थी जिसमें जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी शामिल हुई थीं।

इसे भी पढ़िए :  सातवें वेतन आयोग की सिफरिश मंजूर, ग्रेच्युटी सीमा 20 लाख तक करने के प्रस्ताव पर बनी सहमति

कमांडो ट्रेनिंग सेंटर यानी CTC लेथपोरा के प्रिंसिपल एसएसपी महमूद चौधरी बताते हैं, ‘ये कमांडोज जम्मू कश्मीर पुलिस के ऐंटी फिदायीन स्क्वॉड का हिस्सा हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के ब्रैंड नेम के अंतर्गत ये लोग ऐंटी टेरर ऑपरेशन्स करते हैं। इन स्पेशल कमांडोज को भारतीय सेना और ITBP से भी ट्रेनिंग मिल रही है।

इसे भी पढ़िए :  नरबलि के लिए खोज रहे थे 6 फ़ुट लंबी लड़की
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse