शहीद कर्नल संतोष महादिक की पत्नी ‘स्वाति महादिक’ बनीं लेफ्टिनेंट, कहा- मेरे खून की हर बूंद आज से देश के नाम

0
भारतीय सेना

शहीद कर्नल संतोष महदिक की पत्नी स्वाति महदिक भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गयी हैं। उन्हें आर्मी आर्डिनेंस कॉर्प्स (AOC) में नियुक्त किया गया है। स्वाति महदिक के पति शहीद कर्नल संतोष महदिक जम्मू-कश्मीर में पिछले साल नवंबर में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। इस मौके पर स्वाति ने कहा, की “मेरे पति का पहला प्यार उनकी वर्दी थी, इसलिए मुझे एक दिन तो इसे पहनना ही था। पति की शहादत के बाद से मैं सदमे में थी। जब इससे बाहर निकली तो मैंने खुद को पहले से ज्यादा मजबूत महसूस किया।’’ उन्होंने कहा, ‘’वे भी फौज में शामिल होकर अपने पति की जिम्मेदारियों को पूरा करना चाहती हैं। मेरे खून की हर बूंद आज से देश के नाम है।’’

इसे भी पढ़िए :  दुनिया की सबसे ताकतवर फौज में भारत का तीसरा स्थान
Click here to read more>>
Source: ABP News