बीजेपी का सपा के किसी नेता से संपर्क से इनकार, कहा बदनाम करने की साजिश

0
बीजेपी

बीजेपी ने साफ इनकार किया है कि समाजवादी पार्टी से निकाले गए प्रो रामगोपाल यादव से पार्टी का किसी भी तरह से कोई भी सम्पर्क नही है। बता दे की भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सिद्घार्थ नाथ सिंह ने कहा कि हमने किसी भी सपा के नेता से किसी तरह से साथ नही जोड़ा है यह बस सिर्फ बदनाम करने की साजिश है।

इसे भी पढ़िए :  ममता बनर्जी ने साधा पीएम पर निशाना, कहा- हिटलर से ज्यादा कहर बरपा रहे हैं

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने रामगोपाल पर बीजेपी से मिलकर साजिश करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि सीबीआई जांच से बचने के लिए रामगोपाल बीजेपी से मिल गए हैं। सिंह ने कहा कि सपा में जारी महाभारत उसका आंतरिक मामला है। बीजेपी का न तो इसमें कोई योगदान है और न ही सपा का कोई नेता हमारे संपर्क में है। सपा प्रमुख विवाद का हल नहीं निकाल पा रहे।

इसे भी पढ़िए :  काले धन की खुली पोल, विदेशी बैंकों में 13000 करोड़ का खुलासा

यह बस हमे बदनाम करते हुए इस तरह से ठीकरा फोड़ने के लिए इस विवाद से बीजेपी को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सुशासन, विकास और सपा-बसपा सरकार का भ्रष्टाचार पार्टी का मुख्य मुद्दा होगा। सूबे की जनता ने दोनों के शासनकाल के दौरान भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी झेली है। सत्ता में आने पर हम बसपा कार्यकाल में हुए एनएचआरएम घोटाले की जांच करा कर दोषियों को जेल भेजेगी।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी पर भड़की ममता बनर्जी, नोटबंदी को बताया ‘काला फैसला’