संघ ने साईं बाबा को भगवान माना

0
संघ ने साईं

हैदराबाद, प्रेट्र : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने साईं बाबा को भगवान माना है। संघ के अनुसार, ‘हिंदू दर्शन मानता है कि हर मनुष्य में ईश्वर हैं। इस प्रकार साईं बाबा में भी भगवान हैं। सघ के सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी ने मंगलवार को यह टिप्पणी की। संघ की यह धारणा इसलिए अहम है क्योंकि द्वारिका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने साईं बाबा की पूजा का विरोध किया है। भैयाजी जोशी का कहना था, ‘हर प्राणी में ईश्वर अंश है। इसलिए साईं बाबा में भी भगवान है। यही हिंदू दर्शन है। भक्तों पर है कि वे उनकी पूजा करें और उनका मंदिर बनाएं।’

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान के खिलाफ LoC पर बड़ी कार्रवाई, कैप्टन समेत 7 ढेर, PAK रक्षामंत्री ने दी युद्ध की धमकी