कांग्रेस को एक और झटका, रीता के बाद अब अन्य नेताओं ने भी छोड़ा कांग्रेस का साथ

0
रीता
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

रीता बहुगुणा जोशी के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद जोशी के करीबी माने जाने वाले कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि रीता के पार्टी छोड़ने के बाद जिस तरह से उनका अपमान किया है उसकी हम निंदा करते हैं। कांग्रेस सचिव शबनम पाण्डेय के नेतृत्व में 17 नेताओं ने एक बयान में कहा कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी में शामिल होने पर उनके खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों की निंदा करते हुए नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

इसे भी पढ़िए :  मोदी करेंगे देश की सबसे बड़ी सुरंग सड़क का उद्घाटन

गौरतलब है कि रीता ने 20 अक्टूबर को कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामा था। पार्टी छोड़ने पर रीता ने कहा था कि वो सर्जिकल स्ट्राइक पर सेना पर उठे सवाल और राहुल गांधी के ‘खून की दलाली’ वाले भाषण से बेहद आहत हुई हैं और उन्होने कहा था कि ये फैसला मैंने बहुत सोच-समझकर लिया है। शबनम पाण्डेय ने कहा कि पार्टी की 24 साल सेवा करने वाली रीता बहुगुणा जोशी का अपमान करने की कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हरकत की वह निन्दा करती हैं।

इसे भी पढ़िए :  ब्रिटने की नई सरकार भारत के साथ मजबूत व्यापारिक रिश्ते को इच्छुक

अगली स्लाइड पर पढ़ें पूरी खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse