दुनिया की सबसे ताकतवर फौज में भारत का तीसरा स्थान

0
फौज

दुनिया में भारत की फौज सबसे ताकतवर फौज में तीसरे स्थान पर आती है। बताया जाता है की भारत का जवान सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है।

1962, 1965, 1971 और 1999 में करगिल में जंग लड़ चुका भारत आज दुनिया की तीसरी सबसे ताकतवर फौज रखने वाला देश है। भारत के पास फ्रंटलाइन में करीब 14 लाख और रिजर्व में 11 लाख 55 हजार जवान हैं। भारत के पास करीब 6464 टैंक, आर्म्ड फाइटिंग व्हीकल (एएफवी) 6704, सेल्फ प्रोपेल्ड गन 290 और मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम्स 292 हैं। भारत के पास कुल 2086 एयरक्राफ्ट हैं। इनमें से फाइटर/इंटरसेप्टर्स 679, ट्रेनर एयरक्राफ्ट 318, हैलिकॉप्टर 646 और अटैक हैलिकॉप्टर 19 हैं।

इसे भी पढ़िए :  अगर पाकिस्तान ने किया अगली बार कोई गलती तो मुंह तोड़ जवाब देगी सेना

भारत की कुल नेवल स्ट्रेन्थ 295 है, जिनमें से दो एयरक्राफ्ट कैरियर हैं। हमारे पास 14 फ्रिगेट्स, डेस्ट्रॉयर 10, सबमरीन 14 और कोस्टल डिफेंस क्राफ्ट 136 हैं। भारत का डिफेंस बजट 51.3 बिलियन डॉलर (करीब 3 लाख करोड़ रु.) है। हालांकि इसमें पैरामिलिट्री और सीएएसफ का बजट शामिल नहीं है। हालांकि भारत का डिफेंस बजट कुल जीडीपी का महज 2% है।

इसे भी पढ़िए :  फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान, आतंकियों से मिला PAK ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बना ग्रेनेड