महागठबंधन का ऐलान आज! अखिलेश के साथ नहीं जुड़ेगा RLD

0
RLD
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन बनाने की कवायद के बीच सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय लोकदल(RLD) के साथ तालमेल ना करने का फैसला किया है।

 

 

सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नन्दा ने आज यहां ‘भाषा’ को बताया कि उनकी पार्टी अजित सिंह की अगुवाई वाले रालोद के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने काफी विचार-मंथन के बाद यह फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सपा ने कांग्रेस के साथ तालमेल के लिये खुद बात की थी।

इसे भी पढ़िए :  जब बीजेपी नेता ने टीवी पर बहस के दौरान कहा ‘पत्थरबाजों को आतंकी कहिए, बच्चे नहीं’, वीडियो में देखिए फिर क्या हुआ

 

कांग्रेस से कहा गया था कि वह रालोद से गठबंधन की बात करे। भाषा की खबर के अनुसार, नन्दा ने कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ तालमेल करके कुल 403 में से करीब 300 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
प्रत्याशियों की सूची के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सपा ने चुनाव के पहले और दूसरे चरण के लिये अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिये हैं। अब कांग्रेस को अपने प्रत्याशी तय करने हैं।

इसे भी पढ़िए :  सपा में ‘कलह’ जारी: अखिलेश यादव के हाईटेक रथ से गायब शिवपाल सिंह की तस्वीर

अगली स्लाइड में पढ़ें खबर का बाकी अंश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse