बीएमसी चुनाव: भाजपा ने शिवसेना पर कांग्रेस के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया

0
बीएमसी चुनाव
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: बंबई नगर महापालिका चुनाव में भाजपा और शिवसेना के बीच अब जुबानी जंग तेज हो चुकी है। शिवसेना के लगातार हमले से बौखलाई बीजेपी ने अब शिवसेना पर बड़ा हमला बोला है और आरोप लगाया है कि शिवसेना ने कांग्रेस के साथ छोरी छुपे सलमझौता कर लिया है।

इसे भी पढ़िए :  फैन ने इरफान पठान को दी बेटे का नाम दाउद या याकूब न रखने की सलाह,पढ़िए इरफ़ान ने क्या दिया जवाब

बीजेपी ने इस गंभीर आरोप के साथ देश की सबसे अमीर महानगरपालिका के चुनाव प्रचार में खलबली पैदा कर दी है। बीजेपी ने शिवसेना और कांग्रेस के बीच टिकटों के बंटवारे में भी साठगांठ होने का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि इन दोनों दलों ने बीजेपी के उम्मीदवार को हराने के लिए एक-दूसरे के सामने कमजोर उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी के निशाने पर पाक और जाकिर कहा, 'हिंसा की बात करने वाले समाज के लिए खतरा'

एक निजी चैनल से बातचीत में मुम्बई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार ने यह बात कही।

मुम्बई महानगर पालिका चुनाव में वार्ड नंबर 70 के लिए कांग्रेस ने पूनम कुबल के नाम का ऐलान किया था जबकि शिवसेना के उम्मीदवार के ऐलान के बाद कांग्रेस ने अपना घोषित उम्मीदवार बदल दिया। बीजेपी का दावा है कि कांग्रेस और शिवसेना ने ऐसी मिलीभगत 42 सीटों पर की है।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ करेगी आधार अधिनियम पर सुनवाई
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse