Times Now ने अर्नब गोस्वामी के खिलाफ़ दर्ज़ कराया चोरी का मामला

0
अर्नब

टाइम्स नाऊ ने अपने पूर्व कर्मचारी और Republic टीवी के संस्थापक, अर्नब गोस्वामी के खिलाफ चोरी करने के आरोप में आपराधिक मुकदमा दायर किया है। अंग्रेजी अखबार इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (बीसीसीएल) ने इसके अलावा कॉपीराइट उल्लंघन के लिए अपने एक और पूर्व कर्मचारी, प्रेमा श्रीदेवी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है।

इसे भी पढ़िए :  अमित शाह बोले, UP में सपा और बसपा का खेल बहुत हो चुका, एक मौका अब BJP को दीजिए

मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 409, 411, 414, और 418 के साथ धारा 378, 403, 405 व धारा 378 के अलावा 6-बी, 72 और 72 के अलावा आईटी अधिनियम, 2000 ए की धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।

इसे भी पढ़िए :  सिंगापुर के प्रधानमंत्री सुरक्षा और व्यापार पर वार्ता के लिए भारत पहुंचे

गोस्वामी पर दायर मामलों में अपराधिक चोरी, उल्लंघन, संपत्ति का दुरुपयोग का आरोप है। बता दे कि 6 मई और 8 मई को रिपब्लिक टीवी पर दिखाए गए टेप को टाइम्स नाऊ की संपत्ति माना गया था जिसे चोरी से गोस्वामी ने अपने चैनल रिपब्लिक पर चला दिया था।

इसे भी पढ़िए :  जानिए : क्या हैं उत्साह के सात दीए ?