संसद परिसर में 6 कांग्रेसी सासंदों के निलंबन को लेकर विपक्ष ने किया प्रदर्शन

0
congress
संसद परिसर में 6 कांग्रेसी सासंदों के निलंबन को लेकर विपक्ष ने किया प्रदर्शन

लोकसभा से कांग्रेस के छह सदस्यों को निलंबित किए जाने के विरोध में कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों ने मंगलवार को संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी स्पीकर से सभी सांसदों का निलंबन वापस लिए जाने की मांग करते हुए उनसे सरकार के दबाव में फैसने नहीं लेने की अपील की। खड़गे ने कहा, ‘उन्हें (लोकसभा स्पीकर) अपना आदेश वापस लेना चाहिए और सभी सांसदों को सदन में आने की अनुमति देनी चाहिए।’

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ गठबंधन कर पीएम मोदी ने आतंकियों को दिया बढ़ावा : राहुल गांधी

गौरतलब है कि कल स्पीकर पर कागज का गोला फेंकने के मामले में सुमित्रा महाजन ने कांग्रेस के छह सांसदों को पांच दिनों के लिए निलंबित कर दिया था। कांग्रेसी सांसद भीड़ के पीट-पीटकर हत्या किए जाने के बढ़ते मामलों को लेकर स्थगन प्रस्ताव के तहत चर्चा कराने की मांग कर रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  भारतीय चायवाली ने जीता ऑस्ट्रेलिया की 'बिजनेस वुमन ऑफ द इयर' का खिताब

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK