कोस्ट गार्ड को मिलेंगे 32 हज़ार करोड़ रुपये, बढ़ेगी जहाज़ों की संख्या

0

कोस्ट गार्ड (तटरक्षक बल) को बेहतर बनाने के लिए केन्द्र सरकार 5 वर्षीय एक्शन प्लान के तहत अगले 5 सालों के लिए 31,748 करोड़ रुपये की मंज़ूरी दी है।

तटरक्षक बल डिफेंस मंत्रालय के अंतर्गत आता है। हालांकि तटरक्षक बल भारतीय थल सेना, वायु सेना और जल सेना के मुकाबले काफी छोटा है लेकिन 2008 में हुए 26/11 मुंबई हमले के बाद से इसकी भूमिका काफी बढ़ गई है।

इसे भी पढ़िए :  भारतीय फौजी की कविता- कश्‍मीर तो होगा लेकिन पाकिस्‍तान नहीं होगा, देखिए वीडियो

सूत्रों के मुताबिक एक्शन प्लान समुद्री इलाक़े में सेना की मौजूदगी, गश्ती जहाज, नाव, हेलीकॉप्टर, एयरक्राफ्ट और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है, जैसा कि इस महीने की शुरुआत में डिफेंस सेक्रेटरी संजय मित्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  पूर्व विदेश सचिव बोले, पाकिस्तान से बात न करना, आतंकवादियों की थाली में खीर परोसने जैसा

Click here to read more>>
Source: amar ujala