सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कर दी जानकारी, स्पेन आतंकवादी हमले में किसी भारतीय के हताहत होने की कोई खबर नहीं

0

स्पेन के बार्सिलोना और केम्ब्रिल्स में गुरुवार को हुए आतंकी हमले को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि हमले में किसी भी भारतीय के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। स्वराज ने आगे लिखा कि वह स्पेन स्थित भारतीय दूतावास के लगातार संपर्क में हैं। वहीं, स्पेन स्थित भारतीय दूतावास ने किसी भी इमरजेंसी के लिए एक नबंर भी जारी किया है। इमरजेंसी के समय आप इस नंबर पर +34-608769335 संपर्क कर सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: DTC बना काले धन को सफेद बनाने का जरिया, आठ करोड़ का घपला आया सामने, जांच के आदेश
Click here to read more>>
Source: india tv