फादर टॉम उझुन्नैल को मुक्त करा लिया गया है : सुषमा स्वराज

0
फादर टॉम उझुन्नैल को मुक्त करा लिया गया है : सुषमा स्वराज

केरल के फादर टॉम उझुन्नैल को पोप फ्रांसिस ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के चंगुल से छुड़ा लिया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा, ‘मुझे ये सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि फादर टॉम उझुन्नैल को मुक्त करा लिया गया है।’

पिछले साल मार्च में यमन में आईएस ने अगवा किए गए केरल के फादर टॉम उझुन्नैल ने पोप फ्रांसिस और भारत सरकार से उनकी रिहाई के लिए एक भावुक अपील की थी। क्रिसमस से एक दिन बाद आए एक वीडियो संदेश में बेहद घबराए हुए नजर आए थे। फादर ने वीडियो में कहा था कि आतंकवादियों से उनकी जान बचाई जाए। वे भारतीय है इसलिए ईसाई संसार उनको नजरअंदाज कर रहा है। यदि वह यूरोपीय होते तो उनके मामले को गंभीरता से लिया जाता।

इसे भी पढ़िए :  भारतीय कैदी पर तीन बार हुआ पाक जेल में हमला, मदद के लिए सुषमा स्वराज ने दिए निर्देश

फादर टॉम ने कहा है कि प्रिय फादर पोप फ्रांसिस एक पिता की तरह मेरे जीवन की रक्षा कीजिए। मैं हताश हूं और मेरा स्वास्थ्य गिर रहा है। फादर टॉम को यमन के एडन शहर से इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने अगवा कर लिया था।

इसे भी पढ़िए :  मोदी राज में किसान और जवान दोनो कर रहे हैं आत्महत्या: अरविंद केजरीवाल

Click here to read more>>
Source: ndtv india