पीएम मोदी ने किया सरदार सरोवर बांध का उद्धाघटन

0
पीएम मोदी ने किया सरदार सरोवर बांध का उद्धाघटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने जन्मदिन के दिन विश्वकर्मा पूजन कर सरदार सरोवर बांध का उद्घाटन किया। 17 सितंबर को पीएम मोदी 67 साल के हो गए। भारतीय जनता पार्टी इस दिन को सेवा दिवस के रूप में मना रही है। पीएम मोदी अपना जन्मदिन गुजरात में मना रहे है। वह शनिवार की रात को ही गुजरात पहुंच गए थे। मोदी ने सबसे पहले अपनी मां का आशीर्वाद लिया। फिर उन्होंने सरदार सरोवर बांध का उद्धाघटन किया। खराब मौसम की वजह से चॉपर को उतरने में दिक्कत हुई। इसलिए कार्यक्रम देरी से शुरू हुआ। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बांध है। इसके बाद मोदी नर्मदा के पास बन रहे सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा के काम को देखने जाएंगे। वह विशालकाय मूर्ति अगले साल के जून तक बनकर तैयार होनी है। बाद में पीएम कुछ और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

इसे भी पढ़िए :  'हर 18 मिनट में एक दलित होता है प्रताड़ित'

भाजपा 17 सितंबर 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाएगी और देशभर में उसके कार्यकर्ता चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर तथा स्वच्छता अभियानों में हिस्सा लेंगे।
वाराणसी से प्राप्त समाचार के अनुसार मोदी के जन्मदिन से एक दिन पहले आज ही उनके निवार्चन क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 129 प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों में मिठाइयों और कॉपी किताबें बांटकर उनका जन्मदिन मनाना शुरू कर दिया। आज विद्यालयों में कई कार्यक्रम हुए।उत्तर प्रदेश भाजपा के कई सदस्यों ने प्रधानमंत्री की कल्याणकारी योजनाओं और स्वच्छता अभियानों पर अपने विचार प्रकट किये।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी का असर: एशिया के सबसे बड़े मछली बाजार में व्यापारियों का बुरा हाल। कभी होती थी लाखों की खरीद-फरोख्त, आज चंद रुपयों के लिए तरस रहे लोग। देखिए COBRAPOST IN-DEPTH LIVE

राजग सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को प्रोत्साहन देने के लिए असी घाट पर कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जन्मदिन समारोह के तौर पर भाजपा प्रदेश इकाई ने 825 स्थानों पर कल स्वच्छता पखवाड़ा मनाने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़िए :  BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आज आखिरी दिन, मोदी देंगे नेताओं को जीत का मंत्र

Click here to read more>>
Source: jansatta