आज विश्व पर्यटन दिवस: जानिए भारत की सबसे पसंदीदा और खूबसूरत जगह

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारत में कितनी ऐसी खूबसूरत जगह हैं जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। वो कहते हैं ना कश्मीर से कन्याकुमारी तक बस प्रकृति का सौंदर्य ही दिखता है। हर राज्य और शहर में घूमने का एक तय मौसम होता है। अगर आप सीजन में उन जगहों पर घूमने जाते हैं तो ही उसकी असली खूबसूरती को महसूस कर पाते हैं। आईए हम आपको आज विश्व पर्यटन दिवस के दिन ऐसी ही कुछ खास जगहों की सैर पर लिए चलते हैं, जहां आपको लाइफ में एक बार जरूर जाना चाहिए।

कश्मीर – कश्मीर को धरती पर जन्नत कहा जाता है। जम्मू कश्मीर की खूबसूरत झीलें ही आपको आकर्षित करने के लिए काफी है। 1700 मीटर ऊंचाई पर बसा ये शहर विशेष तौर पर झीलों और हाउस बोट के लिए जाना जाता है। झील के पानी में कमल के फूल, खूबसूरत मौसम, घाटी और वादियां कश्मीर में जन्नत जैसा एहसास कराती है।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश मंत्रिमंडल का सातवीं बार हुआ विस्तार, चार नए चेहरों को मिली जगह

kashmir

दार्जिलिंग -दार्जिलिंग को क्वीन ऑफ हिल्स कहा जाता है। यहां पहाड़ ही पहाड़ है। दुनियाभर में चाय निर्यात के लिए दार्जिलिंग का नाम ही सबसे पहले लिया जाता है। पश्चिम बंगाल के इस हिल स्टेशन की खूबसूरती सिर्फ इसके चाय बागान तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यहां की वादियां और जंगल, रास्तें भी बहुत खूबसूरत हैं। बॉलीवुड की दर्जनों एतिहासिक फिल्म इन्हीं खूबसूरत जंगलों में फिल्माई गई हैं।

darjeeling

केरल- केरल की खूबसूरती के क्या कहने। समुद्री किनारों अगर आपको खास लगाव है तो केरल में कई बीच हैं। केरल की ठंडी हवा और यहां का निर्मल वातावरण आपको यहां बार बार बुलाता है। चुआरा बीच, कोवलम बीच, मरुदेश्वर बीच, बेकल बीच, वर्कला बीच और शांघमुघम बीच घूमने के लिए खास है।

इसे भी पढ़िए :  मुगलकाल में मुसलमान भी मनाते थे दिवाली

keral

लद्दाख – ये एक ऐसी जगह है जहां, आप मई के अंत में जा सकते हैं। युवक लद्दाख बाईक से जाना पसंद करते हैं। लद्दाख में घूमने काफी कुछ है। लेह लद्दाख का हेडक्वार्टर है। लद्दाक का कम तापमान और बर्फीले पहाड़ यहां की सबसे खास बात है, जो देश और विदेशों से पर्यटकों को अपनी तरफ खींचती है।

ladakh

उदयपुर – उदयपुर, राजस्थान में सबसे खूबसूरत जगह है। पहले इसका नाम मेवाड़ था। इस शहर से भारत का इतिहास जुड़ा है। उदयपुर पैलेस ऑफ सिटी के नाम से जाना जाता है। क्योंकि यहां कई सारे पैलेस हैं, जो बहुत खूबसूरत हैं। राजस्थान में जयपुर, जोधपुर और ऊटी जैसी खूबसूरत जगहों से भी ज्यादा पर्यटक उदरपुर घूमने आते हैं।

इसे भी पढ़िए :  गणेश चतुर्थी आज: पूजा के लिए होंगे 2 घंटे 33 मिनट

udaipur

मैसूर – मैसूर भी महलों के लिए विख्यात है। यहां सैलानियों का तांता पूरे साल लगा रहता है। दूसरे महलों की तरह यहां भी राजाओं के लिए दीवान-ए-खास और आम लोगों के लिए दीवान-ए-आम है। यहां बहुत से कक्ष हैं जिनमें चित्र और राजसी हथियार रखे गए हैं। बैंगलूरु से काफी नज़दीक मैसूर की खासियत ये है कि यहां ज्यादातर इमारतें पुरानी और एतिहासिक हैं। फिर चाहे वो बैंक हों, पोस्ट ऑफिस हों या फिर दूसरी सरकारी इमारतें हैं। यहां सब कुछ बाकी जगहों से अलग है।

mysore

 

 

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse