राज ठाकरे देंगे 5 करोड़ में पाकिस्तानी कलाकारो के साथ काम करने का लाईसेंस

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

राज ठाकरे

एमएनएस चीफ ने कहा कि बैठक में उनकी ओर से तीन मांगें रखी गई थीं। उन्होंने कहा कि करण जौहर की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया है कि फिल्म के शुरुआात में सैनिकों को सलामी दी जाएगी। उनकी दूसरी मांग थी कि किसी पाकिस्तानी ऐक्टर, सिंगर या टेक्निशन के साथ काम न किया जाए, जिसे प्रोड्यूसर गिल्ड ने मान लिया। राज ठाकरे ने कहा कि इसके साथ ही पाकिस्तानी कलाकार को अपनी फिल्म में लेने वाले हर प्रोड्यूसरको आर्मी रिलीफ फंड में 5 करोड़ रुपये देने होंगे।

इसे भी पढ़िए :  सीताराम येचूरी का मोदी पर तीखा प्रहार, पीएम के पास संगीत समारोह के लिए समय है, संसद के लिए नहीं

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी फिल्म का विरोध नहीं करेगी, लेकिन उम्मीद है कि लोग इसका बहिष्कार करेंगे। इससे पहले देवेंद्र फडणवीस के साथ मीटिंग के बाद फिल्म प्रोड्यूसर गिल्ड के अध्यक्ष मुकेश भट्ट ने बताया था कि फिल्म के रिलीज के राह की अड़चनें दूर कर ली गई हैं। मुकेश के मुताबिक, देश की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रड्यूसर्स गिल्ड ने तय किया गया है कि अब आगे से किसी पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम नहीं करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  राम माधव ने कश्मीर की अशांति पर काबू पाने के लिए सख्त कार्रवाई का किया समर्थन

 

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse