नवजोत सिंह सिद्धू के ‘आप’ में शामिल होने पर सस्पेंस बरकरार

0
नवजोत कौर

नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी और नवजोत सिंह सिद्धू की बातचीत अटक गई है। सूत्रों के मुताबिक सिद्धू अपने और पत्नी के लिए लिये विधानसभा टिकट चाहते हैं, साथ ही सीएम उम्मीदवारी चाहते हैं।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: विपक्ष को एकजुट करने में जुटीं ममता, राष्ट्रपति से की शिकायत

आम आदमी पार्टी सिद्धू की पत्नी को टिकट देने को तैयार है। लेकिन एक ही परिवार के दो लोग पार्टी के संविधान के हिसाब से चुनाव नहीं लड़ सकते इसलिये पति-पत्नी दोनों को एक साथ पार्टी टिकट नहीं दे सकती।

इसे भी पढ़िए :  'ढोंगी बाबाओं' के बाद अब आएगी 'फर्जी मौलानाओं' की लिस्ट!

यही नहीं, सिद्धू को ‘आप’ टिकट नहीं दे सकती क्योंकि सिद्धू एक रोड रेज मामले में गैर-इरादतन हत्या के दोषी हैं और पार्टी के संविधान के हिसाब से दोषी साबित हुआ व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकता। इसलिये जब पार्टी टिकट ही नहीं दे सकती तो सीएम उम्मीदवार कैसे बना सकती है। यानी सिद्धू की भूमिका को कर बातचीत अटक गई।

इसे भी पढ़िए :  सूचना तकनीक मंत्रालय ने दी सलाह, ‘ब्लू व्हेल’ के खिलाफ चलाएं जागरुकता अभियान