JNU की रेप पीड़िता के पक्ष में उतरा ‘आइसा’, कहा दिला कर रहेंगे इंसाफ

0
JNU

JNU में छात्रा के साथ हुआ बलात्कार का मुद्दा गहराता जा रहा है। पीड़िता के बयान के आदार पर आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया…वहीं सोमवार को पीड़िता ने तबियत खराब होने की वजह से कोर्ट बयान देने से इनकार कर दिया। उधर इस मामले में बड़ा मोड़ उस वक्त आया जब पीड़िता के पक्ष में आइसा ने आवाज बुलंद की। आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुचेता ने हर कीमत पर पीड़िता को इंसाफ दिलाने की बात कही है। JNU के भीतर मजबूत माने जाने वाले छात्र संगठन आइसा के एक कार्यकर्ता पर बलात्कार का आरोप है। आइसा अध्यक्ष ने पीड़ित छात्रा का साथ देते हुए आरोपी कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

इसे भी पढ़िए :  मारा गया मुंबई हमले के मास्टरमाइंड लखवी का भतीजा

JNU ही नहीं बल्कि पूरी दिल्ली में आइसा अपने खास नारों और नुक्कड़ नाटक के लिए पहचानी जाती है। वहीं यह छात्र संगठन महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार से जुड़े मुद्दों को भी पूरी बेबाकी से जनता के सामने रखता है। मगर अब अपने ही कार्यकर्ता पर बलात्कार का आरोप लगने के बाद आइसा पूरी तरह पीड़ित छात्रा के समर्थन में आ खड़ी हुई है।

आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुचेता ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि जो आरोपी शख्स उनके साथ नारे लगा रहा था, वो इतनी घटिया मानसिकता का होगा। सुचेता ने कहा कि जेंडर जस्टिस के मुद्दे पर संगठन की राय दोतरफा नहीं हो सकती। ये सच है कि आरोपी छात्र आइसा का पुराना साथी है, लेकिन उसने जो घिनौना अपराध किया है उससे यूनिवर्सिटी और संगठन का नाम खराब हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  ABVP के खिलाफ पोस्‍ट लिखने पर कारगिल शहीद की बेटी को मिल रही रेप की धमकीयां

गौरतलब है कि पीड़ित लड़की पीएचडी की छात्रा है और उसने जेएनयू के ही छात्र और आईसा कार्यकर्ता अनमोल रतन पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। छात्रा द्वारा वसंत कुंज (उत्तर) थाने में दर्ज कराई गयी शिकायत के अनुसार उसने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर पोस्ट डाली थी कि वह ‘सैराट’ फिल्म देखना चाहती है और उसने पूछा था कि क्या किसी के पास इसकी सीडी है।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका

शिकायत के अनुसार रतन ने उसे मैसेज भेजा कि उसके पास फिल्म है। उसके बाद वह छात्रा को फिल्म की सीडी देने के बहाने ब्रह्मपुत्र हॉस्टल ले गया, जहां वह रहता है। छात्रा ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे कोई नशीला पदार्थ पिलाया और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने छात्रा को किसी को इस बारे में नहीं बताने की धमकी भी दी।