18 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र

0

नई दिल्ली। कैबिनेट की बैठक में आज संसद के मानसून सत्र की तारीख तय कर दी गई। मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों से जीएसटी पर भी समर्थन देने की अपील की।
नायडू ने कहा कि, ‘सीसीपीए ने तय किया कि संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा। 11 बिल लोकसभा में पेंडिंग हैं, जबकि 45 बिल राज्य सभा में पेंटिंग हैं। लोक सभा वाले बिल स्टैंडिंग समिति में गए हैं। जीएसटी पर अगर किसी को आपत्ति है तो वित्त मंत्री खुद तैयार हैं। मैं भी निजी रूप से मिल कर बात करने और प्रधानमंत्री खुद कह चुके हैं कि वह भी मिल कर बात करने को तैयार हैं। सभी से अनुरोध है कि इसमें मदद करें।‘
नायडू ने कहा कि, GST एक महत्पूर्ण बिल है और हम चाहते हैं इस बार पास हो जाए। हम इस पर बहुत समय दे चुके हैं। सभी के हित के लिए इसके इस बार पास कर दें। फॉरेन ट्रिप को लेकर विदेश मंत्री भी चर्चा के लिए तैयार हैं। इसके अलावा 3 आर्डिनेंस भी हैं।

इसे भी पढ़िए :  सीबीएसई: बोर्ड परीक्षाओं की मार्किंग में गड़बड़झाला, पूरी खबर पढ़कर चौंक जाएंग आप