केजरीवाल को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए: शीला दीक्षित

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शीला दीक्षित ने शनिवार(3 सितंबर) को अरविंद केजरीवाल पर उनकी मंत्रिमंडल के पूर्व सहयोगी संदीप कुमार के कथित सेक्स स्कैंडल मामले पर हमला करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने को कहा।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने केजरीवाल पर देश को ‘शर्मसार’ करने का आरोप लगाया, जब एक ‘आपत्तिजनक’ सीडी सामने आई, जिसमें कुमार को एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिखाया गया है। वह कांग्रेस के नारे ‘27 साल, यूपी बेहाल’ के नारे के तहत कांग्रेस की प्रचार अभियान टीम के हिस्से के तौर पर वाराणसी में थीं।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली-NCR में चल रहा है नकली सिक्कों का खेल, देखकर आप भी हो जाएंगे फेल, यहां पहचानिए फर्क

दीक्षित ने आप नेता आशुतोष के उस बयान की भी आलोचना की, जिसमें उन्होंने कुमार का बचाव करते हुए लिखा था कि ‘‘महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और अटल बिहारी वाजपेयी के भी कथित तौर पर अन्य महिलाओं के साथ संबंध थे, जो उनकी पारस्परिक सहमति के आधार पर था। हालांकि, उनके निजी जीवन में इस तरह के मुद्दों से उनका राजनैतिक जीवन प्रभावित नहीं हुआ।’’

इसे भी पढ़िए :  FDI नीति में बड़े बदलाव, अब आएगी नौकरियों की बाढ़!

दीक्षित ने कहा कि यह टिप्पणी ‘हमारे राष्ट्रपिता का अपमान है’ और उन्होंने केंद्र सरकार से आप नेता के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने को कहा।

इसे भी पढ़िए :  मोदी की तस्वीर पर केजरीवाल ने उठाए थे सवाल, Paytm ने दिया यह करारा जवाब