पंजाब: 27 सितंबर से साइकिल यात्रा निकालेगी कांग्रेस

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस विधायक दल के नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार(3 सितंबर) को विश्वास जताया कि पंजाब में चौथे मोर्चे के आने के बाद कांग्रेस राज्य में ‘‘आसानी’’ से सरकार बना लेगी। चन्नी ने साथ ही कहा कि वह जनता तक पहुंच बनाने के लिए 27 सितम्बर से साइकिल यात्रा पर जाएंगे। यात्रा गत 10 वर्षों में पंजाब में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को रेखांकित करेगी।

इसे भी पढ़िए :  महबूूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कश्मीर को दलदल से कोई निकाल सकता है तो वो है सिर्फ मोदी'

चन्नी ने नई दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और राज्य में राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की। चन्नी ने इसके साथ ही गांधी को आगामी राज्य चुनाव में पार्टी की संभावनाओं के बारे में जानकारी भी दी। उन्होंने बैठक के बाद कहा कि शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और आप पार्टियां टूट रही हैं, क्योंकि उनके कई नेता उनसे अलग हो रहे हैं या अन्य विकल्प तलाश रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  आम आदमी पार्टी पर लगा 27 लाख का जुर्माना, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

चन्नी ने गांधी को भरोसा दिया कि कांग्रेस सत्ताधारी सरकार को कानून एवं व्यवस्था, किसानों के कर्ज, शहरी मुद्दों और दलितों पर अत्याचार के मुद्दों पर घेरेगी। उन्होंने गांधी को पंजाब में 27 सितम्बर से साइकिल यात्रा शुरू करने की अपनी योजना के बारे में बताया, जिसमें राज्य में तीन चरणों में सभी विधानसभा क्षेत्रों को शामिल करेंगे। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह यात्रा को रवाना करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  असम में सेना-पुलिस ने मिलकर किया एनकाउंटर एक आतंकी ढेर