राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार हनीप्रीत भागी नेपाल, सात जिलों में अलर्ट जारी

0
राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार हनीप्रीत भागी नेपाल, सात जिलों में अलर्ट जारी

राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार हनीप्रीत के नेपाल भागने की खबर है। ये खुलासा उदयुपर से गिरफ्तार राम रहीम के सहयोगी प्रदीप गोयल ने किया है। उसने पूछताछ में बताया है कि हनीप्रीत नेपाल भाग गई है। प्रदीप गोयल पर पंचकूला में हिंसा फैलाने का आरोप है।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब और हरियाणा में फैली हिंसा की आग अब दिल्ली पहुंची, डेरा समर्थकों का 7 जगहों पर तांडव, रीवा एक्सप्रेस के 2 डिब्बे आग के हवाले किए

अभी तक की पूछताछ में प्रदीप गोयल ने बताया है कि वो हनीप्रीत और राम रहीम के संपर्क में था। इतना ही नहीं उसका कहना है कि राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद भी वो हनीप्रीत के संपर्क में था। पुलिस प्रदीप गोयल से मिली सूचना को प्रारंभिक जानकारी मान रही है।

इसे भी पढ़िए :  अब नेपाल में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 घायल

आपको बता दें कि राम रहीम को सजा होने के तीन हफ्ते बाद भी हरियाणा पुलिस अभी तक हनीप्रीत को नहीं ढूंढ पायी है। हनीप्रीत के नेपाल में होने की खबर आई है लेकिन हनीप्रीत की तलाश में बिहार में नेपाल से सटे सात जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। बिहार में भी हनीप्रीत को चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तलाश कर रहे है।

इसे भी पढ़िए :  मोदी के दौरे से पहले ओडिशा में नक्सली हमला, पीएम के विरोध में लगाए पोस्टर

Click here to read more>>
Source: ABP news