आईएसआईएस सदस्यों के खिलाफ आरोपों पर 27 सितंबर से कोर्ट करेगा सुनवाई

0
आईएसआईएस इंडिया

 

दिल्ली:

दिल्ली की एक विशेष अदालत इस महीने के आखिर में आईएसआईएस के 17 संदिग्ध सदस्यों के खिलाफ आरोपों पर बहस की सुनवाई करेगी। इन लोगों को आतंकी संगठन में लोगों को कथित रूप से भर्ती कराने एवं उनका वित्त पोषण करने के आरोप में देश भर से गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों ने कहा कि जिला न्यायाधीश अमरनाथ ने 27 सितंबर को मामले की सुनवाई तय करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 15 दिन के भीतर आरोपी व्यक्तियों को मामले में संरक्षित गवाहों के बयानों सहित अब तक कमी वाले दस्तावेजों की प्रतियां देने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़िए :  चीन के सख्त तेवर के बावजूद भारत ने सीमा पर पूरा किया यह प्रॉजेक्ट

एनआईए ने आईएसआईएस की विचारधारा के प्रचार प्रसार के लिए एक बड़ी साजिश में शामिल होने की भूमिका का उल्लेख करते हुए अदालत में आरोपपत्र दायर किया था।

इसे भी पढ़िए :  मायावती को एक और झटका, अब इस कद्दावर नेता ने छोड़ी पार्टी

एजेंसी ने दावा किया था कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन के सदस्य कुछ भारतीयों एवं अप्रवासी भारतीयों की मिलीभगत से लोगों की पहचान करने, उनमें कट्टरता भरने, उनकी भर्ती करने, उन्हें प्रशिक्षण देने में शामिल रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  उरी हमले में आतंकियों को मदद कर रहा था अंदर का भेदिया!

आरोपी व्यक्तियों में मोहम्मद अलीम, मोहम्मद ओबैदुल्ला खान, नफीस खान, मोहम्मद शरीफ, मोइनुद्दीन खान, आसिफ अली, नजमुल हुदा, मुदब्बीर मुश्ताक शेख, मोहम्मद अब्दुल अहद, सुहैल अहमद, सैयद मुजाहिद, मोहम्मद हुसैन खान, मोहम्मद अफजल, इमरान और अबू अनस शामिल हैं।

उन्हें गैरकानूनी गतिविधि (निरोधक) अधिनियम और आईपीसी की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।