आतंकियों की दुल्हन बनना चाहती थी हैदराबाद की ‘वो’ लड़की

0
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली : नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेन्सी (एनआईए) ने सोमवार को आईएस ऑपरेटिव्स के खिलाफ एक चार्जशीट दायर की। इसमें खुलासा किया गया है कि हैदराबाद की एक लड़की सीरियाई आतंकियों के संपर्क में थी। इतना ही नहीं सीरिया के दो आंतकी उससे शादी भी करना चाहते थे। इससे पहले लड़की के भाई को भी आईएस से ताल्लुकात के सम्बन्ध में गिरफ्तार किया जा चुका है।

लड़की के भाई को जांच एजेंसियों ने दिसंबर 2015 में गिरफ्तार किया था। वह आतंकी संगठन आईएसआईएस के हैदराबाद मॉड्यूल का सक्रिय सदस्य था। एनआईए द्वारा दायर की गई चार्जशीट में कहा गया है कि आईएस के हैदराबाद मॉड्यूल में नौ सदस्य थे जिसमें लड़की का भाई भी शामिल था। हालांकि लड़की के नाम का खुलासा नहीं किया गया क्योंकि उसके खिलाफ कोई चार्ज नहीं और उसे काउंसलिंग के बाद छोड़ दिया गया है। लेकिन चार्जशीट में यह साफ-साफ कहा गया है कि वह आईएस के हैदराबाद मॉड्यूल का हिस्सा थी।

इसे भी पढ़िए :  फ़्रांस में हमले का जश्न मना रहा है ISIS

एनआईए की जांच से यह खुलासा भी हुआ है कि सीरिया में बसे आंतकी नेता अबू जकारिया लड़की और हैदराबाद मॉड्यूल के बाकी सदस्यों के साथ लगातार संपर्क में था। इतना ही नहीं उसने ‘जिहादी मैट्रिमोनी’ वेबसाइट भी बनाई थी जिससे की आइएस ऑपरेटिव्स की शादी में आसानी हो। सीरिया से अबु हमाज अल मुजाहिर लड़की और उसके भाई के साथ संपर्क में था और वह लड़की से शादी करना चाहता था। चार्जशीट में आगे कहा गया है कि जकारिया भी लड़की से शादी करना चाहता था। वह ग्रुप डिस्कशन के जरिए आईएस की विचारधारा का प्रचार करता था।

इसे भी पढ़िए :  कपिल मिश्रा ने फोड़ा एक और ‘घोटाला बम’, हाई सिक्यॉरिटी रजिस्ट्रेशन में 400 करोड़ के घोटाले का लगाया आरोप

एनआईए ने मंगलवार को आईएस ऑपरेटिव्स- शेख अजहर उल इस्लाम (जम्मू-कश्मीर), अदनान हसन (भटकल, कर्नाटक) और मोहम्मद फरहान शेख (महाराष्ट्र) के खिलाफ चार्जशीट दायर की। लड़की का भाई अदनान हसन और कल्याण के आईएस ऑपरेटिव आरिब मजीद और फहाद शेख के साथ भी लगातार संपर्क में था। माना जा रहा है महाद शेख सीरिया में मारा जा चुका है।

इसे भी पढ़िए :  भारत में हो रही है तख्ता पलट की साजिश !