लश्कर कमांडर अबू दुजाना को भारतीय सुरक्षा बलों ने किया ढेर

0
dujana_killed
लश्कर कमांडर अबू दुजाना को भारतीय सुरक्षा बलों ने किया ढेर

कश्मीर में भारतीय जवानों को एक के बाद एक कामयाबी आतंकवादियों के खिलाफ मिलती जा रही हैं | मंगलवार सुबह जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के काकापोरा में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर अबु दुजाना को मार गिराया। मुठभेड़ में दो और आतंकी भी मारे गए। कई आतंकी वारदातों में शामिल दुजाना को सुरक्षाबलों की लंबे समय से तलाश थी। उस पर लाखों रूपए का इनाम  भी रखा गया था।

इसे भी पढ़िए :  मोदी के आदेश के बावजूद 1800 अधिकारियों ने नहीं दिया संपत्ति का ब्यौरा

अबु दुजाना कश्मीर में लश्कर का कमांडर था। वो सात साल से कश्मीर में सक्रिय था। सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इलाके में दो से तीन आतंकी मौजूद हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। खबरों के मुताबिक आतंकी हाकरीपोरा गांव के एक घर में छिपे थे, सुरक्षाबलों ने इस घर को चारों तरफ से घेर लिया। दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई।

इसे भी पढ़िए :  तिहाड़ जेल के इतिहास में पहली बार, महिला जेलर ने संभाला पुरुष कैदियों की जेल का जिम्मा

दुजाना करीब 5-6 बार सेना को चखमा देकर भाग चुका था, लेकिन इस बार वह इसमें कामयाब नहीं हो पाया। मई में भी अबु दुजाना को इसी गांव में घेर लिया गया था लेकिन गांव वालों ने पत्थरबाजी कर उसे भागने में मदद की थी। 19 जुलाई को भी सेना ने अबु दुजाना को घेरा था। पुलवामा के बंदेरपुरा गांव में सेना और एसओजी के जवानों ने अबु दुजाना को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। मगर दुजाना चकमा देकर फरार हो गया था। लेकिन मंगलवार को भी अबु दुजाना ने करीब 4 घंटे तक गोली नहीं चलाई थी, वह सिर्फ चुपचाप छुपा हुआ था।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू कश्मीर में आरएसएस की 91सालों में पहली बार बैठक

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK