आडवाणी फिर बने लोकसभा की आचार समिति का अध्यक्ष

0
आडवाणी

 

दिल्ली:

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को लोकसभा की आचार समिति का अध्यक्ष पुन: मनोनीत किया है।

समिति के अन्य पुन: मनोनीत सदस्यों में ए अरणमोझितेवन, निनांग ऐरिंग, शेर सिंह गुबाया, हेमंत तुकाराम गोडसे, प्रहलाद जोशी, भगतसिंह कोश्यारी, भर्तृहरि महताब, करिया मुंडा, जयश्रीबेन पटेल, मल्ला रेड्डी, सुमेधानंद सरस्वती और भोला सिंह हैं।

इसे भी पढ़िए :  अगर संसद में पास हुआ ये बिल तो नकारे विधायक और सांसद की जाएगी कुर्सी!

समिति के दो नये सदस्यों में राकेश सिंह और अक्षय यादव हैं। अजरुन राम मेघवाल को पुन: मनोनीत नहीं किया गया है। वह अब केंद्रीय मंत्रिमंडल में हैं।

आपको हम बता दें कि आचार समिति उसे भेजी गयी किसी सदस्य के अनैतिक आचरण से संबंधित शिकायत की जांच करती है। वह आचरण से संबंधित मामलों में स्वत: संज्ञान लेते हुए भी जांच शुरू करने को स्वतंत्र है।

इसे भी पढ़िए :  चुनाव आयोग का फैसला: अनंतनाग लोकसभा सीट पर टला उपचुनाव

फिलहाल आचार समिति नारद स्टिंग ऑपरेशन के मामले में अध्ययन कर रही है जिसमें तृणमूल कांग्रेस के पांच सांसद कथित तौर पर नगदी लेते हुए कैमरे में कैद हुए थे।

इसे भी पढ़िए :  GST BILL: पढ़िए- लोकसभा में मोदी ने क्या क्या कहा

इनके अलावा पी करणाकरण को सदन की बैठक से सदस्यों की अनुपस्थिति संबन्धी समिति का और चंद्रकांत खरे को सदन में पेश किये गये कागजातों संबन्धी समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। रमेश पोखरियाल निशंक और दिलीप कुमार गांधी को भी एक-एक संसदीय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।