आडवाणी फिर बने लोकसभा की आचार समिति का अध्यक्ष

0
आडवाणी

 

दिल्ली:

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को लोकसभा की आचार समिति का अध्यक्ष पुन: मनोनीत किया है।

समिति के अन्य पुन: मनोनीत सदस्यों में ए अरणमोझितेवन, निनांग ऐरिंग, शेर सिंह गुबाया, हेमंत तुकाराम गोडसे, प्रहलाद जोशी, भगतसिंह कोश्यारी, भर्तृहरि महताब, करिया मुंडा, जयश्रीबेन पटेल, मल्ला रेड्डी, सुमेधानंद सरस्वती और भोला सिंह हैं।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी में गड़बड़ी करने वालों की अब खैर नहीं, 18 लाख संदिग्ध खाताधारकों पर एक्शन लेगी सरकार

समिति के दो नये सदस्यों में राकेश सिंह और अक्षय यादव हैं। अजरुन राम मेघवाल को पुन: मनोनीत नहीं किया गया है। वह अब केंद्रीय मंत्रिमंडल में हैं।

आपको हम बता दें कि आचार समिति उसे भेजी गयी किसी सदस्य के अनैतिक आचरण से संबंधित शिकायत की जांच करती है। वह आचरण से संबंधित मामलों में स्वत: संज्ञान लेते हुए भी जांच शुरू करने को स्वतंत्र है।

इसे भी पढ़िए :  आर्मी चीफ बनते ही जनरल रावत की पाक को दो टूक- ताकत का इस्तेमाल करने से चूकेंगे नहीं

फिलहाल आचार समिति नारद स्टिंग ऑपरेशन के मामले में अध्ययन कर रही है जिसमें तृणमूल कांग्रेस के पांच सांसद कथित तौर पर नगदी लेते हुए कैमरे में कैद हुए थे।

इसे भी पढ़िए :  कॉंग्रेस समर्थकों ने सोशल मीडिया पर लॉंच किया #SaveBHUfromRSS कैंपेन

इनके अलावा पी करणाकरण को सदन की बैठक से सदस्यों की अनुपस्थिति संबन्धी समिति का और चंद्रकांत खरे को सदन में पेश किये गये कागजातों संबन्धी समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। रमेश पोखरियाल निशंक और दिलीप कुमार गांधी को भी एक-एक संसदीय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।