मुंबई हमले के मास्टर माइंड के खिलाफ पाकिस्तान की अदालत ने भेजा समन

0
मुंबई

पाकिस्तान की एक एंटी-टेरेरिज्म अदालत ने 26/11 मुंबई हमले के आरोपी और लश्कर कमांडर जकीउर रहमान लखवी और साथ ही सात अन्य आरोपियों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। आपको बता दें कि साथ 2008 में इस भारत की सरज़मीं पर इस खौफनाक आतंकी हमले को अंजाम दिया गया था। 10 खूंखार आतंकियों ने इस हमले को अंजाम दिया था जिनमें से 9 आतंकियों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था जबकि अजमल आमिर कसाब नाम के एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसे कानून के तहत फांसी पर लटकाया गया। मुंबई हमलों के दौरान लश्कर के 10 आतंकियों ने बोट इस्तेमाल की थी और पाकिस्तान की अदालत इस बोट की जांच के लिए इजाजत मांगी गई थी।

इसे भी पढ़िए :  नवाज शरीफ की भारत को धमकी- कश्‍मीर को कभी नहीं छोड़ेगा पाकिस्‍तान, हम लड़ाई लड़ते रहेंगे

अदालत के एक अधिकारी ने बताया कि इस्लामाबाद की आतंकवाद निरोधी अदालत ने रावलपिंडी के आदियाला जेल में मुंबई मामले की सुनवायी करते हुए सातों आरोपियों और अभियोजन को नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि इस मामले में अभियोजन और बचाव पक्ष दोनों के वकील अपनी दलीलें पेश करेंगे। इस मामले की अगली सुनवाई यानि 22 सितंबर को होगी।

इसे भी पढ़िए :  देश और दुनिया के पूरे घटनाक्रम पर एक नजर… बड़ी सुर्खियां और एक्सक्लूसिव खबरें, GOOD MORNING COBRAPOST में

अल-फौज नाव कराची में पाकिस्तानी अधिकारियों के कब्जे में है। आरोप है कि नवंबर 2008 में मुंबई के ताज होटल पर हुए हमले में शामिल 10 आतंकवादियों ने एके 47 राइफल और ग्रेनेड बमों के साथ भारत में घुसने के लिए इन्हीं नावों का इस्तेमाल किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  10 मिनट में देखिए पिछले 24 घंटे का पूरा घटनाक्रम और आज की एक्सक्लूसिव खबरें, GOOD MORNING COBRAPOST

हमले के मास्टरमांइड लखवी को करीब एक साल पहले जेल से रिहा कर दिया गया था। वह अब किसी अज्ञात जगह पर रह रहा है। आतंकी कसाब ने दिए अपने बयान में आतंक के मास्टमाइंड लखवी का नाम लिया था। कसाब ने कहा था कि लखवी ने उसे हमले के लिए उकसाया था। जिसके बाद से ही भारत लगातार पाकिस्तान से लखवी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है।