गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तुंगभद्रा नदी में 12 लोग डूबे, 7 की मौत की पुष्टि

0
गणपति विसर्जन

कर्नाटक के शिमोगा में बड़ा हादसा हुआ है। यहां गणपति विसर्जन के दौरान 12 लोग तुंगभद्रा नदी में डूब गए। जिसके बाद यहां देखते ही देखते जश्न का माहौल मातम में तब्दील हो गया। डूबे हुुए 12 लोगों में से सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। सात शव नदी से निकाले जा चुके हैं। जबकि 5 लोगों पर अभी भी रहस्य बरकरार है। सर्च टीम नदी के अंदर पांच लोगों की तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  रायगढ़ पुल हादसे में बहे लोगों की तलाश जारी, 4 शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश

shimogha-accident_2

2

डूबने वालों में सरकारी कर्मचारी, छात्र और दूसरे नागरिक शामिल हैं। ये हादसा गणपति विसर्जन के दौरान हुआ।ज़िले के एसपी ने बताया कि अब तक 7 लोगों के शव को निकाला गया है। बाकी लोगों की तलाश में दमकल कर्मचारी और विशेष गोताखोर जुटे हुए हैं।

इसे भी पढ़िए :  कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने गौरी लंकेश की हत्या की तुलना कलबुर्गी, पानसरे और दाभोलकर से की, हाईअलर्ट जारी

shimogha-accident

खबर और तस्वीरें एनडीटीवी के सौजन्य से –