जीबी रोड सेक्स रैकेट का सरगना ‘बिल्ली’ गिरफ्तार

0
जीबी

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच नें आखिरकार जीबी रोड में चल रहे सेक्स रैकेट के प्रमुख कर्मचारी सरफराज उर्फ बिल्ली को गुरुवार को पकड़ लिया गया। वह बुलंदशहर में छुपा हुआ था। बिल्ली इस केस के मुख्य आरोपी अफाक हसन और सायरा बेगम का मुख्य आदमी था।

अफाक हसन और सायरा बेगम के कुबूल करने के बाद बिल्ली की तलाश चल रही थी। उन दोनों ने माना था कि बिल्ली धंधा चलाने में उनकी मदद करता था। डीसीपी भीष्म सिंह के नेतृत्व में बिल्ली को पकड़ लिया गया। मानव तस्करी करने के लिए वह दूसरे गुर्गों राशिद कश्मीरी, शहनाज और अनु के साथ कोऑर्डिनेट करता था। मानव तस्करी नेक्सस नेपाल और अन्य देशों में फैल गया था।

इसे भी पढ़िए :  'आजतक' ने प्रोमो चलाकर मचाया हड़कंप, पीएम ने इंटरव्यू तो दिया मगर कैमरे पर नहीं, पढ़ें पूरी खबर

जांच में यह खुलासा हुआ कि बिल्ली फोन के जरिए हुसैन को रोज अपडेट किया करता था। कोठे को मैनेज करने के लिए मुमताज, शिल्पा और बीना नाम की तीन महिलाएं उसकी मदद करती थीं। उन्हें हर महीने 25 से 30 हजार तक सैलरी दी जाती थी। इतना ही नहीं बिल्ली लोकल पुलिसवालों को भी धंधा चलाए रखने में मदद करने के लिए पैसे दिया करता था। उसके अप्रवल के बाद ही लड़कियों को खरीदकर कोठे पर लाया जाता था। इस जोड़े ने 12 प्रॉपर्टीज में इन्वेस्ट किया था जिसमें से 6 जीबी रोड के कोठे थे। पुलिस को यह जानकारी मिली है। अब इस मामले की जांच चल रही है।

इसे भी पढ़िए :  मंडप में मांगे दहेज में पैसे और कार, बदले में मिले लात और घूंसे