कश्मीर के पुंछ में आतंकियों ने शुरू की फायरिंग, सचिवालय में छिपे हैं 2 आतंकी, पूरा इलाका खाली

0
कश्मीर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

जम्मू कश्मीर में तनावपूर्ण माहौल है। आंतकियों ने पिछले 24 घंटे में कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में घुसने की कोशिश की ऐसे में खबर है कि एक बार फिर आतंकियों ने पुंछ में फायरिंग शुरू कर दी है। इससे पहले रविवार को पुंछ के दो इलाकों में एनकाउंटर में तीन आतंकियों को मार गिराया गया था। जबकि मुठभेड़ में एक पुलिस कांस्टेबल शहीद हो गए।

इसे भी पढ़िए :  शशिकला के भविष्य का फैसला आज, आय से अधिक संपत्ति केस में सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला

आतंकियों की फायरिंग का सेना भी मुंह तोड़ जवाब दे रही है।      

पुंछ में अल्लाहपीर इलाके में रविवार को सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक सब इंस्पेक्टर और एक नागरिक घायल हुए।पुंछ के अलावा नौगाम सेक्टर में भी मुठभेड़ हुई, जिसमें घुसपैठ की कोश‍िश कर रहे 7 आतंकियों को सेना ने मार गिराया। उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू कश्मीर : किस किस से लड़े सेना, जब आतंकियों के साथ चल रहा था एनकाउंटर तब सेना पर बरसाए जा रहे थे पत्थर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse