J&K आर्मी हेडक्वार्टर पर हमला UPDATE – 2 जवान शहीद, 10 घायल

1
कश्मीर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली/जम्मू: J&K आर्मी हेडक्वार्टर पर हमला हुआ है।जम्मू-कश्मीर के उरी स्थित सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पर रविवार सुबह आतंकियों ने हमला बोल दिया। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दो जवान शहीद हो चुके हैं और 10 घायल हैं।हालांकि, सेना की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। सेना का ऑपरेशन जारी है। सेना के पैरा कमांडोज को हेलिकॉप्टर के जरिए मौके पर उतारा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों को एक खास इलाके में सीमित कर दिया गया है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है।
इसे भी पढ़िए-कश्मीर: सेना पर हमला कर रहा था, प्लास्टिक की गोली से मारा गया
आज सुबह करीब साढ़े 5 बजे से लगातार फायरिंग हो रही है। जिसके साथ-साथ सुबह ही धमाकों की आवाज भी सुनी जा रही है। सुबह अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी सेना के मुख्यालय में घुसे उसके बाद से लगातार फायरिंग जारी है। सुबह-तड़के ही अतंकियों ने पहला लगातार फायरिंग करते हुए संत्री पोस्ट को अपना निशाना बनाया और सेना के हेडक्वार्टर में घुसकर बैरक में शरण ले ली। इसके बाद से सुरक्षा बलों ने आतंकियों को चारों ओर से घेर रखा है। इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए हेलीकॉप्टर के जरिये स्पेशल फोर्स के जवान भी उरी हेडक्वार्टर पहुंच गए हैं। पुलिस से मिली आखिरी अपडेट में इस आतंकी हमले में सेना के 2 जवान शहीद हो गए हैं। हमले में अब तक 10 जवानों के घायल होने की खबर है जिनमें 8 जवान की हालत नाज़ुक बताई जा रही है. इन जवानों को सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से श्रीनगर लाया गया है।
अगले पेज पर पढ़िए- हमले के बाद क्या है गृहमंत्री की प्रतिक्रिया
इसे भी पढ़िए-राजनाथ ने पत्थरबाजों के बारे में कहा – ‘बच्चे तो बच्चे होते हैं’

इसे भी पढ़िए :  पाक और सलमान पर जमकर बरसे साक्षी महाराज, देखें वीडियो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse