भेले ही राहुल गांधी हमेशा विरोधियों के निशाने पर रहते हों लेकिन उनकी शादी को लेकर हर कोई चर्चा करता है। चाहे अपने हो या पराए हर किसी की जुबा पर एक ही सवाल होता है कि आखिर राहुल गांधी शादी क्यों नहीं कर रहे। आखिर राहुल कब और किससे शादी करेंगे। क्या राहुल किसी विदेशी महिला से शादी करेंगे और फिर भारतीय नारी को सोनिया की बहू बनाएंगे। तमाम तरह के सवाल राहुुल गांधी की शादी को लेकर लोगों की जुबान पर अक्सर रहते हैं। लेकिन अब बहुत जल्द इन सवालों पर विराम लगने वाला है। क्योंकि बहुत जल्द ये टॉप मोस्ट एलिजिबल बेैचलर शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।
इनदिनों राहुल गांधी की शादी की खबर जोरों पर है। हालांकि गांधी परिवार ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है लेकिन इस परिवार के बेहद नजदीकी सूत्रों की मानें तो उनकी शादी तय हो गई है और जल्द ही इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी। गांधी परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक यू.पी. के एक ब्राह्मण परिवार की युवती 46 वर्षीय राहुल गांधी के गले में वरमाला डालेगी। यह परिवार राजीव गांधी के करीबी रहे एक अधिकारी से सीधे संबंध में आता है, जिसके आज भी गांधी परिवार से करीबी संबंध हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस अधिकारी की पहल पर ही यह रिश्ता तय हुआ है। सोनिया और राहुल की ख्वाहिश के कारण ही इस हाई प्रोफाइल शादी का वेन्यू इलाहाबाद के आनंद भवन में रखा गया है। सूत्रों ने बताया कि कुछ दिन पहले सोनिया गांधी ने आनंद भवन का दौरा किया था। हालांकि तब इस दौरे को राजनीतिक बताया जा रहा था लेकिन अब साफ हुआ है कि सोनिया वास्तव में अपने बेटे राहुल की शादी के लिए आनंद भवन को देखेने गई थीं।
जाहिर है कांग्रेस के गलियारों में दो -दो खुशियां एक साथ दस्तक देने वाली है। एक राहुल की शादी और दूसरी प्रियंका का राजनीति में उतरना। देखना दिलचस्प होगा कि इन खुशियों के बाद बुरे वक्त से गुजर रही कांग्रेस में क्या कुछ अच्छा हो पाता है।