केजरीवाल की मोदी से गुज़ारिश, उरी हमले के शरीदों को 1 करोड़ देने की सिफारिश

0
केजरीवाल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह दिल्ली सरकार की तर्ज पर शहीदों के परिजनों को एक करोड़ रुपया बतौर सम्मान राशि के रूप में देना शुरू करें। दिल्ली सरकार ने शहीदों के लिए एक कोष बनाने की तैयारी की है, इस कोष में देशभर के शहीदों और उनकी शहादत से जुड़ी जानकारी होगी। दिल्ली सरकार ने भगत सिंह के 110वें जन्मदिन को शहीद उत्सव के तौर पर मनाया और इस मौके पर शहीद कोष के नाम से एक वेबसाइट लांच की। मंत्री गोपाल राय के मुताबिक एक साल में शहीदों से जुड़ा डाटा वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

इसे भी पढ़िए :  मोदी सरकार पर शिवसेना का हमला, कहा- अब 2000 के 'मेड इन पाकिस्तान' नोट आ रहे हैं भारत

जम्मू कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि लगता है आज़ादी को संभाल कर रखना मुश्किल हो रहा है। इतना बड़ा हमला होने के बाद भी चुप बैठे रहे, तो भगत सिंह जैसे शहीदों की याद आती है। शायद उनका ये तंज भी कहीं न कहीं मोदी सरकार पर ही था। इसके आगे केजरीवाल ने कहा कि हमने दिल्ली के शहीद जवानों को एक करोड़ की सम्मान राशि देने की शुरुआत की है। उन्होंने कहा ‘मैं देश के प्रधानमंत्री से अपील करता हूं कि जो जवान बॉर्डर पर शहीद होता है उसके परिवार को एक करोड़ की राशि दी जाए। ऐसा करने से भारत सरकार कंगाल नहीं हो जायेगी। इसकी शुरुआत उरी के शहीद जवानों से की जाए।

इसे भी पढ़िए :  भारत ने 500 रन पर पारी घोषित की, कुल बढ़त 304 रन

अगले स्लाइड में पढ़िए – अपने भाषण में पीएम मोदी पर केजरीवाल ने कैसे भड़ास निकाली 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse