केजरीवाल ने ऐसा क्या किया जो बीजेपी ने उनके खिलाफ दर्ज करा दी FIR ? पढ़िए पूरी खबर

0
केजरीवाल

दिल्ली में जैसे-जैसे MCD चुनाव नज़दीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे हर रोज़ नए विवाद जन्म ले रहे हैं। कहा जाए तो सियासत का पारा एकदम चरम पर पहुंच चुका है। एक तरफ आम आदमी पार्टी है जो कांग्रेस और बीजेपी को घेरने के लिए आरोप पर आरोप लगा रही है। वहीं केजरीवाल को उन्हीं के लहजे में जवाब देने के लिए बीजेपी ने भी सख्स रुख अपना लिया है। ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत का मामला चुनाव आयोग को ‘धृतराष्ट्र’ की उपमा देने तक चला गया है। इसके लिए आप ने बाकायदा होर्डिंग तक लगा दिए। इस पर बीजेपी ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करा दिया है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी से नहीं टूटे वोट, चंडीगढ़ में शानदार जीत के साथ बीजेपी की बादशाहत बरकरार

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक दिल्ली बीजेपी ने शनिवार कहा कि उसने चुनाव आयोग को ‘धृतराष्ट्र’ बताने और आप द्वारा गुमराह करने वाले होर्डिंग लगाने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली बीजेपी प्रमुख मनोज तिवारी ने बताया कि पार्टी की कानूनी समिति ने संसद मार्ग थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में राज्य चुनाव आयोग में भी अलग से एक शिकायत दर्ज कराई गई है।

इसे भी पढ़िए :  कॉलेजियम प्रणाली पर आपस में मतभेद पर मुख्य न्यायधीश ने कहा, हम इसे सुलझा लेंगे

मनोज तिवारी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘शिकायत में केजरीवाल के उस बयान पर आपत्ति जताई गई है, जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग को धृतराष्ट्र और भाजपा को दुर्योधन कहा था।’’

गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम MCD चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने और संपत्ति को विरूपित करने के मामले में प्रशासन ने भी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। शाहदरा जिला पुलिस ने MCD चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के पोस्टर चिपकाकर संपत्ति को विरूपित करने के आरोप में एक दिन में 16 प्राथमिकी दर्ज की हैं।

इसे भी पढ़िए :  20 अप्रैल को होगी मीटिंग, नोटबंदी के बाद जमा नोटों की पूरी जानकारी देंगे RBI गर्वनर

पुलिस ने गुरुवार को 16 प्राथमिकी दर्ज कीं। इनमें कुछ में उम्मीदवारों के नाम भी दर्ज हैं। सूत्रों का दावा है कि प्राथमिकियों में नामजद अधिकतर उम्मीदवार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के हैं।

MCD चुनाव के लिए प्रचार का सिलसिला धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। चुनाव प्रचार में जुटे प्रत्याशी और उनके समर्थक तय नियमों को तोड़ने से भी बाज नहीं आ रहे हैं।