पंजाब विधानसभा चुनाव: ओपिनियन पोल में कांग्रेस का पलड़ा भारी, अकाली-बीजेपी गठबंधन हार की ओर

0
पंजाब चुनाव
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: एक ताजा सर्वे में आगामी पंजाब  विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिलती नजर आ रही है।  इंडिया टुडे और एक्सिस पोल के सर्वे के अनुसार कांग्रेस पंजाब विधानसभा चुनावों में एक बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है। इसके साथ आम आदमी पार्टी का भी पंजाब में पलड़ा भारी होता दिखाई दे रहा है। वहीं पंजाब में आकाली और भाजपा गठबंधन की सरकार इस ओपिनियन पोल में बुरी तरह प्रभावित होती नजर आ रही है।

इसे भी पढ़िए :  उत्तर प्रदेश: रेलवे के खाने में निकली छिपकली, यात्री ने किया सुरेश प्रभु को ट्वीट

इस ओपिनियन पोल के मुताबिक कांग्रेस के खाते में 49 से 55 तक सीटें आने के आसार नजर आ रहे हैं। लेकिन यह संख्या बहुमत से दूर है। कांग्रेस के बाद दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी है जिसके खाते में 42 से 46 सीटें आने की संभावना दिख रही है। राज्य में सत्तरूढ़ अकाली दल-बीजेपी गठबंधन बडे हार के साथ तीसरे नंबर पर खिसकती नजर आ रही है। ओपिनियन पोल में गठबंधन को 17 से 21 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इसी तरह अन्य के खाते में 3 से 7 सीटें आएंगी।

इसे भी पढ़िए :  10561 करोड़ हुआ पतंजलि का टर्नओवर, बाबा रामदेव का दावा- 2 साल में होगा सबसे बड़ा स्वदेशी ब्रांड
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse