उरी हमले में एक और जवान शहीद

0
नौशेरा

नई दिल्ली: उरी हमले में घायल एक और जवान की मौत हो गई है। उरी हमले में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के छठे बटालियन के नायक राजकिशोर सिंह ने आज दिल्ली मिलिट्री अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो बिहार के आरा के रहने वाले थे। अब इस हमले में शहीद होने वाले जवानों की संख्या 19 हो गई है।

इसे भी पढ़िए :  कमांडेंट इकबाल ने रोजा रखा था, इसीलिए नाकाम हुआ लश्कर का आतंकी हमला- पढ़िए पूरी खबर

तीन भाईयों में सबसे छोटे राजकिशोर का पूरा परिवार ही सेना में है। एक तरफ जहां इनकी शहादत से पत्नी बेसुध हो चुकी है वहीं उनके दोनों बच्चे अब भी सेना में जाने की बात कह रहे हैं।
सर्जिकल स्ट्राइक की खबर सुनते ही राजकिशोर का पूरा परिवार खुशी मना ही रहा था कि अचानक उनको सुचना मिली की राजकिशोर की मौत इलाज के दौरान दिल्ली में हो चुकी है। सूचना के बाद से परिवार और आस-पास के लोगों में मातमी सन्नाटा छा गया। अब तो बस सभी को अपने वीर लाल राजकिशोर के पार्थिव शव का इंतजार है।

इसे भी पढ़िए :  15 जून को बीजेपी कर सकती है राष्ट्रपति पद के उम्मीद्वार के नाम का ऐलान

पत्नी जीते जी तो राजकिशोर को अंतिम क्षणों में नहीं देख पाई मगर अब उसे अपने वीर पति के शव का इंतजार है। राजकिशोर का शव कल आरा पहुंचेगा। उसके बाद उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अब भोजपुर के लोग राजकिशोर के शव का इंतजार कर रहे हैं जबकि राजकिशोर के इस बलिदान से लोगों के दिलों में पाक के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर: आर्मी लेफ्टिनेंट का गोलियों से छलनी शव मिला, अपहरण के बाद हुई हत्या