भारत मां के दो लाल का जन्मदिन आज, जरूर पढ़ें – दो अक्टूबर क्यों है खास ?

0
दो अक्टूबर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दो अक्टूबर की तारीख देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के तौर पर आज के दिन को भी राष्ट्रपर्व की तरह मनाया जाता है। आज के दिन स्कूलों और सरकारी कार्यलयों में छुट्टी होती है। आज के दिन की खास बात ये है कि इस दिन भारत के दो ऐसे महान सपूतों का जन्म हुआ था जिन्होंने अपने महान कर्मों से पूरे हिंदुस्तान को अपना कर्जदार बना लिया। बात हो रही है बापू महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप को व्हाइट हाऊस में कदम नहीं रखने दें: हिलेरी क्लिंटन

बापू का जन्मदिन देशभर में ‘गांधी जयंती’ के रूप में और दुनियाभर में ‘अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म भी दो अक्टूबर 1904 में उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। वह गांधी जी के विचारों और जीवनशैली से बेहद प्रेरित थे। उन्होने गांधी जी के असहयोग आंदोलन के समय देश सेवा का व्रत लिया था और देश की राजनीति में कूद पड़े थे।

इसे भी पढ़िए :  सात साल में सबसे निचले स्तर पर पहुंचा नौकरियां पैदा करने का आंकड़ा: प्रणब मुखर्जी

इन दोनों महान हस्तियों ने ना सिर्फ देश सेवा में अपने जिंदगी बिता दी, बल्कि इनकी वजह से देश को नया नजरिया और नई पहचान मिली। गांधी एक भरोसा…तो शास्त्री एक विश्वास… महात्मा गांधी एक वयक्तित्व नहीं बल्कि एक भरोसा और विश्वास हैं, जो हर इंसान के अंदर मौजूद है…वो एक वचन है जो हर कसम में साथ होते हैं… तो वहीं शास्त्री एक शपथ हैं जो हमें अपने कर्तव्यों का एहसास दिलाते हैं।

इसे भी पढ़िए :  फास्ट बॉलर शोएब अख्तर बने पिता, ट्वीट कर दी जानकारी

अगले स्लाइड में देखिए राष्ट्रपिता गांधी की असली और दुर्लभ वीडियो –

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse