जवानों को सिर काटने की तैयारी में आतंकी, आतंकियों ने बनाई है ये टीम

0
कराची
प्रतिकात्मक तस्वीर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

ख़बर है कि आतंकवादियों ने भारतीय सेना के जवानों का सिर काटने के इरादे से एक विशेष टीम बनाई है। विशेष रूप से सिर काटने के लिए प्रशिक्षित आतंकियों की यह ‘बॉर्डर ऐक्शन टीम’ सीमा के आसपास उन इलाकों में सक्रिय है जहां भारतीय सेना तैनात है। इसके अलावा ये आतंकी पुंछ के केजी सेक्टर में भी सक्रिय हैं। नवभारत टाइम्स की ख़बर के अनुसार यह बात एक खुफिया रिपोर्ट में कही गई है। यह रिपोर्ट जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से मदद पा रहे आतंकवादियों के जमावड़े के बारे में है। मालूम हो कि 2013 में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने नियंत्रण रेखा के पास एक भारतीय जवान का सिर काट दिया था।

इसे भी पढ़िए :  ATS ने पकड़े दो ISI एजेंट, सेना की करते थे जासूसी

खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, 2014 और 2015 के मुकाबले घाटी में हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘बांदीपुर से मिली एक जानकारी से संकेत मिलता है कि आतंकवादी उन लोगों पर हमले की साजिश बना रहे हैं, जिन्होंने बारामुला में झंडा फहराने के आयोजनों में हिस्सा लिया था। लश्कर और हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बारामुला जिले में हमले की साजिश रच रहे हैं। कुपवाड़ा और बारामुला में आतंकवादियों की सबसे ज्यादा सक्रियता देखी गई है।’

इसे भी पढ़िए :  सीबीआई के इस पूर्व निदेशक के खिलाफ़ दर्ज़ होगी एफ़आईआर, करप्शन का आरोप

अगले पेज पर देखें वीडियो 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse