संजय निरूपम ने सर्जिकल स्‍ट्राइक को बताया झूठ

0

कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने भारतीय सेना की पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर में सर्जिकल स्‍ट्राइक की कार्रवाई पर सवाल उठाया है। उन्‍होंने इस मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए सर्जिकल स्‍ट्राइक को फर्जी करार दिया।

निरूपम ने ट्वीट किया, ”प्रत्‍येक भारतीय पाकिस्‍तान के खिलाफ सर्जिकल स्‍ट्राइक चाहता हैं लेकिन भाजपा द्वारा राजनीतिक फायदे के लिए फर्जी वाली नहीं।

इसे भी पढ़िए :  सियासी पारा गर्म: कल सोनिया के भोज में नहीं गए नीतीश...लेकिन आज PM मोदी के साथ करेंगे लंच

देश के हितों पर राजनीति।” उनका ट्वीट ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सर्जिकल स्‍ट्राइक के सबूत पेश करने की मांग कर रही है। कांग्रेस की ओर से सोमवार को कहा गया कि उसकी सरकार के समय भी इस तरह की कार्रवार्इ हुई थी लेकिन उन्‍होंने इसे हवा नहीं दी। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी वीडियो जारी कर पीएम मोदी से सबूत पेश करने को कहा था।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर का 3 सितंबर को दौरा करने वाली सर्वदलीय टीम का नेतृत्व कर सकते हैं राजनाथ

उन्‍होंने क‍हा कि सर्जिकल स्‍ट्राइक के बाद से पाकिस्‍तान बौखला गया है। वह अंतरराष्‍ट्रीय पत्रकारों को सीमा पर लेकर गया है। यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि सर्जिकल स्‍ट्राइक तो हुर्इ ही नहीं। इसे झूठ साबित करने के लिए सबूत दिए जाएं।

इसे भी पढ़िए :  12 सितंबर को पीएम मोदी ने बुलाई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक