भारत ने बनाया एक और कीर्तिमान, ISRO द्वारा GSAT 18 का सफल प्रक्षेपण

0
GSAT-18

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से बनाए गए संचार उपग्रह जीसैट-18 का सफल प्रक्षेपण गुरुवार को भारतीय समयानुसार सुबह 3 बजे किया गया।

इस उपग्रह का प्रक्षेपण बुधवार को होना था जो कोरू में खराब मौसम के चलते 24 घंटे के लिए टाल दिया गया था। यह इलाका दक्षिणी अमेरिका के उत्तर-पूर्वी तट पर स्थित है।इसरो ने जानकारी दी कि फ्रेंच गुयाना के कोरू से 3,404 किलोग्राम वजन वाले इस उपग्रह का प्रक्षेपण किया गया।इसका प्रेक्षपण फ्रेंच गुयाना स्थित कोरू के अंतरराष्ट्रीय एजेंसी एरियन स्पेस के एरियन 5 उपग्रह प्रक्षेपण यान से किया गया।

इसे भी पढ़िए :  भारत ने रचा इतिहास, इसरो ने एक साथ 20 उपग्रहों को अंतरिक्ष में किया लॉंच

आपको बता दें कि जीसैट-18 की अनुमानित ऑपरेशनल एज 15 साल है। साथ ही यह सी-बैंड, विस्तृत सी-बैंड तथा कू-बैंड पर सेवायें देगा।

इसे भी पढ़िए :  मुस्लिम समुदाय के दरवाजे तक पहुंचेगी मोदी सरकार, आज ‘प्रगति पंचायत’ की होगी शुरूआत

गौरतलब है कि इसका प्रक्षेपण बुधवार ( 5 अक्टूबर) को ही सुबह किया जाना था लेकिन तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण इसका प्रक्षेपण एक दिन के लिए टाल दिया गया था।

इसे भी पढ़िए :  शेखर कपूर की बेटी कावेरी ने पहला गाना "डिड यू नो" किया लॉच