संसदीय समिति ने भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

0
बोर्डर

दिल्ली: उरी और पठानकोट में आतंकी हमले के मद्देनजर एक संसदीय समिति ने गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा समेत सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए निगरानी बढ़ाये जाने के लिए उठाये जाने वाले कदमों की समीक्षा की।
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के नेतृत्व वाली गृह मंत्रालय से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने भारत.पाकिस्तान और भारत.बांग्लादेश से लगे क्षेत्रों में सीमा सुरक्षा के विभिन्न आयामों तथा बार बार होने वाली सीमापार आतंकवाद की घटनाओं को रोकने के लिए उठाये जाने वाले कदमों की समीक्षा की ।

इसे भी पढ़िए :  स्मृति ईरानी के डिग्री की होगी जांच, सूचना आयोग ने CBSE को दिया आदेश

चर्चा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि के नेतृत्व में मंत्रालय के अधिकारियों ने सांसदों को 24 घंटे निगरानी के लिए उठाये गए कदमों और सशस्त्र बलों एवं सीमा की सुरक्षा में लगे बलों के साथ करीबी समन्वय जैसी पहल के बारे में बताया ।

इसे भी पढ़िए :  एक निजी कंपनी का दावा, हमारी तीन साल पुरानी वीडियो का इस्तेमाल कर पीएम मोदी ने किया कैशलैस इकोनोमी का प्रचार

सांसदांे ने उरी सैन्य शिविर और पठानकोट वायु सेना अड्डे पर हमले के विषय को उठाया और पूछा कि कई स्तर की सुरक्षा के बावजूद आतंकवादी किस प्रकार सीमा पार करने में सफल हुए ? सूó़ाों ने बताया कि गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि उरी के पास नियंत्रण रेखा की निगरानी सेना करती है और पठानकोट के हमलावरों ने सीमा सुरक्षा बल द्वारा निगरानी की जाने वाली सीमा को पार किया और भारतीय वायु सेना के अड्डे से जुड़ा विषय रक्षा मंत्रालय देख रहा है।

इसे भी पढ़िए :  PM मोदी की लोकप्रियता बरकरार, अभी चुनाव हुए तो NDA को मिलेंगी 360 सीटें, नहीं चल रहा राहुल का जादू

संसदीय समिति की अगली बैठक 14 अक्तूबर को होने की संभावना है।