आतंकवाद पाकिस्तान की ‘सबसे प्यारी औलाद’ है, निर्णायक लड़ाई लड़ने की जरूरत: पीएम

0
ब्रिक्स
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

 

दिल्ली: पाकिस्तान पर तीखा हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि वह अपनी ‘‘सबसे प्यारी औलाद’’ बन चुके आतंकवाद के अंधेरे को ‘‘गले लगाता है और फैलाता’’ है। उन्होंने आतंकवाद से मुकाबले के लिए निर्णायक लड़ाई की वकालत करते हुए कहा कि राज्य प्रायोजित आतंकवाद की निंदा करने के दिन बहुत पहले लद गए।

इसे भी पढ़िए :  मदर टेरेसा आज से संत कहलाएंगी, पोप ने दी उपाधि

मोदी ने ब्रिक्स और बिम्सटेक समूह के सदस्य देशों से जोरदार अपील की कि वे ‘‘आतंक के दर्शन को पालने-पोसने वालों से अपने तौर-तरीकों में सुधार लाने को कहें या इस सभ्य संसार में अलग-थलग हो जाने’’ का स्पष्ट संदेश दें।

इसे भी पढ़िए :  वाघा के नजदीक तक पहुंचा लश्कर चीफ हाफिज और हिजबुल के सलाउद्दीन का मार्च

प्रधानमंत्री ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब उन्होंने ब्रिक्स देशों के साथ-साथ बे ऑफ बंगाल इनीशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकनॉमिक को-ऑपरेशन (बिम्सटेक) के सदस्य देशों को आतंकवाद, अर्थव्यवस्था, व्यापार एवं संपर्क के मुद्दों पर ज्यादा करीबी तौर पर मिलकर काम करने की अपील की।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में महामारी बन चुके चिकनगुनिया पर खास कवरेज, देखिए COBRAPOST IN-DEPTH LIVE.

आगे देखिए पीएम मोदी ने और क्या – क्या कहा

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse